एस.पी. देवेंद्र पाटीदार के निर्देशों का दिखा असर, झाबुआ पुलिस ने रात्रि रेस्क्यू ऑपरेशन से पेश की मानवता की मिसाल
झाबुआ (सम्यक दृष्टि न्यूज़)10 मई 2026
पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाकर आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं निर्देशों का सकारात्मक परिणाम शनिवार रात उस समय देखने को मिला, जब झाबुआ पुलिस की डायल 112 टीम ने एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया।
सूचना मिलते ही नजदीकी डायल 112 एफआरवी-02 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर प्र.आर. 359 मदनसिंह वसूनिया एवं पायलट कमल डामोर ने स्थिति का जायजा लिया। चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रक के मलबे में फंसा हुआ था और समय रहते उसे बाहर निकालना बेहद जरूरी था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम ने बिना देरी किए तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था करवाई। पुलिसकर्मियों ने साहस, तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए जेसीबी की सहायता से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटवाया। कड़ी मशक्कत और समन्वित प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल झाबुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार यदि चालक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तो उसकी स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचाई जा सकी।
इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन ने न केवल डायल 112 सेवा की उपयोगिता को साबित किया, बल्कि झाबुआ पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी उजागर किया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
झाबुआ पुलिस का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है। “झाबुआ पुलिस - आपकी सेवा में सदैव तत्पर” का संदेश इस घटना में पूरी तरह चरितार्थ है।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla


.jpg)
0 टिप्पणियाँ