2500 एकासन एवं 2500वां अभिग्रह महामहोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2500वें अभिग्रह महामहोत्सव को दी शुभकामनाएं
अभिग्रहधारी गुरु भगवन श्री डॉ. राजेश मुनि जी महाराज साहब के 2500वें अभिग्रह के उपलक्ष्य में पानीपत में 27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक होगा आयोजन; 2500 एकासन और नशामुक्ति अभियान रहेगा विशेष आकर्षण

पानीपत (हरियाणा)। श्री एस.एस. जैन महासभा हरियाणा एवं श्री एस.एस. जैन सभा, गांधी मंडी पानीपत के तत्वावधान में अभिग्रहधारी गुरु भगवान श्री डॉ. राजेश मुनिजी महाराज साहब के 2500वें अभिग्रह के उपलक्ष्य में 27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक 2500 एकासन एवं 2500वां अभिग्रह महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि पानीपत में श्री राजेशमुनि जी के अभिग्रह का शुभ महोत्सव मनाया जाना प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास जैन समाज का विशेष धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें प्रवचनमाला, संस्कार शिविर और सामूहिक आराधनाओं के माध्यम से अहिंसा, संयम, अनुशासन एवं पारस्परिक सद्भाव को मजबूती मिलती है।

उन्होंने अभिग्रही श्री राजेशमुनि जी म.सा., राजेन्द्र मुनि जी, साध्वी समता जी एवं साध्वी भाविका जी के पानीपत चातुर्मास आयोजन को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए धर्मप्रवचनों का अधिक से अधिक अनुयायियों को लाभ मिलने की कामना की।

27 सितंबर से 9 अक्टूबर तक धार्मिक आयोजन

15 दिवसीय इस महामहोत्सव में सामूहिक तप, अठाई एवं एकासन सहित विभिन्न धार्मिक आराधनाएं होंगी। आयोजन में अभिग्रहधारी श्री डॉ. राजेश मुनि जी महाराज साहब का सानिध्य रहेगा। सेवा स्वयंसेवक श्री राजेन्द्र मुनि जी महाराज साहब, शासन दीपिका श्री समता जी महाराज साहब तथा तप रश्मि साध्वी श्री भविका जी महाराज साहब का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

4 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान

महोत्सव का विशेष आकर्षण 4 अक्टूबर को प्रस्तावित नशामुक्ति अभियान रहेगा। आयोजकों के अनुसार एक साथ एक लाख लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने तथा ऑनलाइन माध्यम से दो लाख लोगों को संकल्प पत्र दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के माध्यम से “नशे को ना कहें, युवा शक्ति देश की शक्ति, नशा छोड़ो, स्वस्थ बनो और समाज को मजबूत बनाओ” का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन में श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन सभा अग्रवाल मंडी पानीपत, श्री श्वेतांबर जैन एज्युकेशन सोसायटी पानीपत तथा श्री ऑल इंडिया जैन कांग्रेस हरियाणा सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आराधना के साथ सामाजिक जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना इस महामहोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।

उपरोक्त कार्यक्रम संबंधी जानकारी एवं संपर्क

श्री एस.एस. जैन सभा, गांधी मंडी, पानीपत (हरियाणा)

जगदीश जैन (प्रधान)
📞 98962-00081

डॉ. ईश्वर जैन (महामंत्री)
📞 94667-75699

मीडिया प्रभारी एवं ग्रुप एडमिन
अंकित जावरा
📞 9893892593, 7999617135


Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"