मॉडिफाइड साइलेंसर और हुड़दंगियों पर पेटलावद पुलिस का शिकंजा
पेटलावद, 14 सितंबर (सम्यक दृष्टि न्यूज़, जितेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट) झाबुआ जिले में रेसिंग बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने, तेज गति से वाहन चलाने और आमजन को परेशान करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पेटलावद पुलिस ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भय सिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेटलावद कस्बे के मुख्य मार्गों एवं गौ-माता चौराहा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोककर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 19 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन वाहन चालकों से कुल ₹5900 का जुर्माना वसूल किया।
तेज आवाज वाले साइलेंसर पर विशेष नजर
पुलिस कार्रवाई का प्रमुख उद्देश्य वाहनों में लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोक, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और हेलमेट के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करना रहा। पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से आमजन, बुजुर्गों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ती है।
पेटलावद पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। साथ ही अभिभावकों से कहा गया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया सहित पेटलावद पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla


.jpg)

0 टिप्पणियाँ