श्री पार्श्वनाथ भगवान के महामंगलकारी अनुष्ठान में गूंजा भक्तिभाव

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर अनुमोदना

पद्मश्री लाला नेमनाथजी जैन के जन्मदिवस पर साध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. ने किया उनके व्यक्तित्व व सेवाओं का स्मरण, तपस्वी महिमा बोडाना का भी हुआ अभिनंदन

इंदौर, 17 सितंबर। संकल्पमय चातुर्मास-2026 के अंतर्गत गुरुवार को श्री पार्श्वनाथ भगवान का महामंगलकारी अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भगवान पार्श्वनाथ की आराधना का लाभ लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, साधना और मंगलभावनाओं से धर्मसभा का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

महामंगलकारी अनुष्ठान के लाभार्थी के रूप में पद्मश्री लाला श्री नेमनाथजी जैन एवं प्रेस्टीज परिवार, किरीटजी-रेखाजी शाह, पारसजी-इन्द्राजी पोरवाल तथा मयंकजी-पायलजी पोरवाल रहे। प्रारंभ में प्रेस्टीज परिवार की ओर से भगवान पार्श्वनाथ के अनुष्ठान का कलश स्थापित कर आराधना का लाभ लिया गया। श्रीसंघ की ओर से सभी लाभार्थी परिवारों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

नेमनाथजी जैन के व्यक्तित्व और सेवाओं का किया स्मरण

धर्मसभा में पद्मश्री लाला श्री नेमनाथजी जैन के जन्मदिवस के अवसर पर साध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी महाराज ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों, सहयोग भावना एवं समाज-धर्म के क्षेत्र में किए गए योगदान का स्मरण किया। साध्वीजी ने कहा कि नेमनाथजी जैन जैसे व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं। उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण, सहयोग, उदारता और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि समाज और मानवता के लिए किए गए कार्यों से होती है। नेमनाथजी जैन ने अपने जीवन में सेवा और सहयोग की भावना को महत्व दिया तथा अनेक क्षेत्रों में अपना योगदान देकर समाज में विशिष्ट स्थान बनाया। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर श्रावक संघ ट्रस्ट मंडल महावीर भवन की ओर से नेमनाथजी जैन की सेवाओं के सम्मानार्थ साफा, मोतियों की माला एवं दुपट्टा उनके सुपुत्र डॉ. डेविस जैन एवं डीपीन जैन को धर्मसभा में उपस्थित जनसमुदाय के बीच आदरपूर्वक प्रदान किया गया।

तपस्वी महिमा बोडाना का अभिनंदन

धर्म आराधना के क्रम में युवक संघ के मंत्री गर्वित बोड़ाना की धर्मसहायिका महिमा बोड़ाना द्वारा की गई 9 उपवास की तपस्या पर श्रीसंघ की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने तपस्या की अनुमोदना करते हुए तपस्वी के प्रति मंगलभाव व्यक्त किए।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर अनुमोदना

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के संदर्भ में भी साध्वी डॉ. कुमुदलताजी महाराज ने उनकी अनुमोदना की तथा जन्मदिवस पर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के महामंगलकारी अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। आयोजन ने धर्म, भक्ति, तप और सेवा के भावों को एक साथ अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिनेश्वर जैन ने किया

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"