भारतीय किसान यूनियन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को  आयेंगे, पेटलावद में होगी किसान महासभा

पेटलावद (सम्यक दृष्टि न्यूज़)  

किसान नेता राकेश टिकैत के प्रस्तावित पेटलावद दौरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को किसान महासभा आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्रभर के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महासभा में किसानों की विभिन्न समस्याओं और कृषि से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड, जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार, जिला सचिव बलराम पाटीदार, तहसील अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार,  तहसील उपाध्यक्ष हरिराम सेप्टा, ग्रामीण विस्तार समिति अध्यक्ष प्रेम भूरिया, मीडिया प्रभारी राधाकृष्ण पाटीदार सहित भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील:

पदाधिकारियों ने कहा कि किसान महासभा किसानों की आवाज बुलंद करने का मंच बनेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने और किसान एकता को मजबूत करने की अपील की।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा:

महासभा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, फसलों के उचित दाम, बिजली और सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि लागत, किसानों की कर्ज समस्या सहित अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही किसान आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

राकेश टिकैत करेंगे संबोधित:

भारतीय किसान यूनियन के अनुसार, किसान नेता राकेश टिकैत महासभा को संबोधित करेंगे और किसानों के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। संगठन ने दावा किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहने की संभावना है

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"