सार्वजनिक स्थान पर पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े

पुराने एक्सीडेंट की रंजिश में बाजार में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार 

आरोपियों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई
 थांदला (सम्यक दृष्टि न्यूज़) 

नगर के मठ वाले कुएं के समीप शनिवार को पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना ने कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से घटनास्थल पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई, ताकि समाज में कानून का सम्मान और शांति व्यवस्था का संदेश जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पास के ग्राम बड़ा गुड़ा के दो पक्षों के बीच किसी पुराने सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों का आमना-सामना थांदला नगर के मठ वाले कुएं के समीप हुआ। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि बड़ा गुड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की।

घटना नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई, जिसके कारण आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। सार्वजनिक स्थल पर हुई इस घटना को पुलिस ने कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति के लिए गंभीर माना। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें जेल दाखिल कराया जायगा।

थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें तथा समस्या का समाधान कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से करें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे बाजार व्यवस्था प्रभावित हो या आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण निर्मित हो। पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क है।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"