श्रमण संघीय प्रवर्तक सौभाग्य कुल दिवाकर पूज्य प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाशमुनिजी म.सा. की पावन प्रेरणा से 4 अक्टूबर को तपोमूर्ति चंद्रयशाजी म.सा. की 61 उपवास तपस्या का तप आशीषा महोत्सव
समारोह में श्रमण संघीय प्रवर्तक सौभाग्य कुल दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री प्रकाशमुनिजी म.सा. ठाणा-2 का पावन सानिध्य रहेगा। साथ ही विदुषी पूज्य श्री चंदनबालाजी म.सा. ठाणा-2, उप प्रवर्तनी पूज्य श्री सुमनप्रभाजी म.सा. ठाणा-8 तथा वर्धमान आयंबिल तप आराधिका पूज्य श्री प्रफुल्लजी म.सा. ठाणा-5 का भी सानिध्य प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार पूज्य श्री सुमनप्रभाजी म.सा. की लघु गुरु बहना तपोमूर्ति पूज्य श्री चंद्रयशाजी म.सा. द्वारा की गई 61 उपवास की तपस्या धर्मसभा के लिए विशेष आध्यात्मिक प्रसंग है। तपस्या के इस पावन अवसर पर श्रीसंघ द्वारा तपस्विनी के तप की अनुमोदना करते हुए धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 से 9 बजे तक मालव केसरी पूज्य श्री सौभाग्यमलजी म.सा. की मासिक नवमी के अवसर पर जाप से होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 से 11:30 बजे तक प्रवचन एवं पद अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें साधु-साध्वी भगवंतों के मंगल सानिध्य में धर्मसभा को संबोधन एवं तपस्या के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से 1:30 बजे तक गौतम प्रसादी का आयोजन रखा गया है।
आयोजन ‘भाग्य से सौभाग्य की ओर’ चातुर्मास स्थल, मोहन टॉकीज, रतलाम पर होगा। आयोजक श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, बालक-बालिका मंडल तथा समस्त महिला एवं बहु मंडल रतलाम ने श्रीसंघ के सभी सदस्यों से सपरिवार उपस्थित होकर तपस्या की अनुमोदना करने का आग्रह किया है।
आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास व्यवस्था भी की गई है। आवास संबंधी जानकारी के लिए प्रकाश मूणत, आयुष गंग, संतोष मूणत एवं आशीष मेहता से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर इस पावन धार्मिक अवसर को मंगलमय बनाने की अपील की है।
आवास व्यवस्था हेतु संपर्क एवं मोबाइल नम्बर:-
प्रकाश मूणत- 9425195214
आयुष गंग- 7987181112
संतोष मूणत- 9827070282
आशीष मेहता- 9927200066




0 टिप्पणियाँ