म.प्र. शिक्षक संघ पेटलावद ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक श्री हरिशंकर पंवार रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी एवं नवयुवा पारंपरिक संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं और कई बार परिवार के वरिष्ठजनों के विचारों को स्वीकार नहीं करते, जो चिंता का विषय है। उन्होंने ऋषि परंपरा के उदाहरण देते हुए ऋषि भारद्वाज के पुत्रों एवं अन्य ऋषियों के पुत्रों द्वारा आश्रमों में अध्ययन कर विद्वान बनने की कथाएं सुनाईं। साथ ही आरुणी की गुरु भक्ति का उल्लेख करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों के साथ समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
सह वक्ता श्री मोहनलाल राठौर ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों एवं अध्यायों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए कर्तव्य और कर्म के सिद्धांतों को सरल रूप में समझाया।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल कोठारी, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र पांचाल, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दशम सिंह चौहान, विकासखंड अध्यक्ष श्री खुशाल सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष श्री कोमल सिंह परमार सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अंत में सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री पूरालालजी चौहान ने आभार व्यक्त किया।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla



.jpg)
0 टिप्पणियाँ