नाकोड़ा भैरव दादा का भव्य स्थापना दिवस

मेवानगर पेटलावद में 30 जनवरी को मनाया जाएगा श्री नाकोड़ा भैरव दादा का भव्य स्थापना दिवस महोत्सव

पेटलावद. मालवा की पावन धरा पेटलावद स्थित मेवानगर में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव तीर्थ ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में 30 जनवरी, शुक्रवार को श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में भव्य स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे से भक्तों द्वारा मन्नत अर्जी के साथ होगी, वहीं सुबह 7:30 बजे सकल श्री संघ पेटलावद एवं बाहर से पधारे भक्तों के लिए नवकारसी का आयोजन रखा गया है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रातः 9 बजे गादीपति सुमित जी पीपाड़ा के मार्गदर्शन में निकलने वाला भव्य वरघोड़ा होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्तिमय वातावरण का निर्माण करेगा। जुलूस में 11 घोड़े, दो बैंड, 11 बग्गियां और 11 ढोल शामिल होंगे, साथ ही 111 फीट का विशाल ध्वज, 51 मध्यम तथा 100 छोटे ध्वज श्रद्धा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगे। लाभार्थी परिवार गुलाब मालाएं, नारियल, छप्पन भोग व मिठाइयाँ सिर पर धारण कर नगर भ्रमण करेंगे।

नगर भ्रमण के पश्चात दरबार में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव देव, श्री अछुपता माताजी तथा श्री नाकोड़ा काला-गोरा भैरव देव की विधिवत स्थापना की जाएगी। दोपहर 12:39 बजे महाआरती के साथ 35 हवन कुंडों में आहुतियाँ अर्पित की जाएंगी।

भूमि पर शुभ मुहूर्त संपन्न होगा

विधि विधान के पश्चात श्रद्धालु बैंड-बाजे के साथ दादा की पावन भूमि पर प्रस्थान करेंगे, जहाँ स्व. श्री रामलाल जी के सुपुत्र महेंद्र कुमार जी तथा प्रपौत्र आशुतोष, अनिरुद्ध, रुद्रांश और दृश्यंत अग्रवाल परिवार द्वारा भूमि पूजन व शुभ मुहूर्त संपन्न किया जाएगा। आगामी 1 फरवरी पूर्णिमा पर भी विविध धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे।

ट्रस्ट मंडल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस गरिमामय महोत्सव में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"