कांग्रेस अब प्राइवेट लिमिटेड जहा किसी की सुनवाई नही

जो लीड कांग्रेस को दिलाते रहे अब भाजपा को दिलाएंगे- अग्निनारायणसिंह राठौर
सारंगी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

(जितेश विश्वकर्मा)

पेटलावद. कांग्रेस अब एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है जहां छोटे लोगो के लिए कोई जगह नही है। करीब 40 वर्षो से कांग्रेस से जुड़े एवं पिछले 18 वर्षों से सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष रहे अग्निनारायणसिंह राठौर ने अपनी पूरी टीम के कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रेस वार्ता में भाजपा में आने की वजह बताई। 

राठौर ने कहा कि जब देश मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुत्व की और बढ़ रहा है तो ऐसे में कांग्रेस में रहकर उनका सहयोग नही किया जा सकता था। वैसे भी कांग्रेस में हिंदुत्व के लिए कोई जगह नही है। कांग्रेस में कई मंचो पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाया लेकिन हर बार चुप कर दिया गया। 

पिछले कई चुनावो में कांग्रेस को अपने ब्लॉक से लीड दिलाने वाले राठौर ने यहा तक कह दिया कि पुत्र मोह में बंधे भूरिया जी पहले वाले भूरिया जी नही रहे। विक्रांत भूरिया विधायक एवं युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद तो फोन भी नही उठाते ऐसे में जब पदाधिकारी को तव्वजो नही मिलती तो आम कार्यकर्ताओं की हालत का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

सलीम शेख के प्रभारी बनने से भड़के

सारंगी ब्लॉक में लोकसभा चुनाव के लिए बामनिया के सलीम शेख को प्रभारी बनाए जाने से आग में घी डालने का काम किया। राठौर ने बताया जिस सलीम शेख की 10 वोट की वैल्यू नही वह हमें दिशा निर्देश देने लगे। जबकि भूरिया जी या विक्रांत ने कभी आगे होकर हमसे सम्पर्क नही किया । जबकि हर वक्त क्षेत्र में हम कांग्रेस के लिए लड़ते भिड़ते रहे। ऐसे में हमें कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया गया।

सारंगी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

राठौर ने कहा कि आज बोडायता के समीप कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का कार्यक्रम था। तभी अचानक उनका भाजपा में प्रवेश की योजना बनी। अन्यथा वे अपने सभी बूथ लेवल के सहयोगी को भी लेकर आते। आज भाजपा में प्रवेश करने वालो में प्रदेश आई टी सेल टीम के सदस्य पंडित जयराज भट्ट,सारंगी ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह राठौर, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व सरपंच दितुड़ीबाई डामर प्रमुख रहे।जिनका कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने स्वागत किया।

स्वागत किया गया 

राठौर एवं उनकी टीम के सभी साथी पेटलावद पहुँचे । यहा पर उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। थांदला रोड पर भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष युवा नेता संजय मालवी ने सभी साथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। श्री राठौर ने यहा सभी कार्यकताओं को आश्वश्त किया की उनकी पूरी टीम आज से ही मोदी जी के मिशन 400 के लिए कार्य मे जुट गई है। आने वाले दिनों में और भी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"