दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त

युवा नेता प्रियांश कटारिया इंदौर संभाग दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत

पेटलावद. 

भाजपा के युवा नेता प्रियांश कटारिया को इंदौर संभाग की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बीएसएनएल मुख्यालय के पत्र के आधार पर उप महाप्रबंधक (व्यापार क्षेत्र) इंदौर ने पत्र जारी किया।

श्री कटारिया की नियुक्ति रतलाम सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान की अनुशंसा पर हुई है। उनके सदस्य बनने पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया और ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अजय जैन, प्रदीप काग, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र काग, संजय बैरागी, रोहित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री कटारिया की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे दूरसंचार सेवाओं के क्षेत्र में आमजन की समस्याओं और आवश्यकताओं को और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"