सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

"नारी अबला नहीं, सबला है – डॉ. साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी"

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पेटलावद का समापन समारोह संपन्न

पेटलावद

"नारी अबला नहीं, सबला है। हमारे अंदर देवी दुर्गा की वही शक्ति है, जिसने असुरों का विनाश किया। आज के युग में भी वही शक्ति दुर्गा वाहिनी के रूप में समाज में व्याप्त आसुरी शक्तियों के विनाश हेतु आगे बढ़ रही है। नारी ना पहले कमजोर थी, ना आज है, और ना ही कभी होगी। आवश्यकता पड़ने पर वह रणचंडी का रूप धारण कर सकती है।"
यह प्रेरणादायी विचार परम पूज्य डॉ. साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी ने व्यक्त किए। वे विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं।

अपने ओजस्वी उद्बोधन में दीदी ने बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में सीखी गई बातों को समाज में आत्मरक्षा, सेवा और जागरूकता के कार्यों में लगाएं। विशेष रूप से 'लव जिहाद' जैसी घटनाओं से सतर्क रहते हुए न केवल स्वयं को सुरक्षित रखें, बल्कि अन्य बहनों को भी जागरूक करें।

समापन समारोह में मंच पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा, महेश शर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका एवं वर्ग प्रमुख ज्योति प्रिया शर्मा, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती आरती जायसवाल उपस्थित रहीं। वर्ग का प्रतिवेदन ज्योति प्रिया शर्मा ने प्रस्तुत किया, जिसमें सात दिनों के प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई – जिसमें प्रातः 4:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक कठोर परिश्रम के साथ बहनों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास कराया गया।

विश्व हिंदू परिषद के विषय में विस्तार से जानकारी श्री विनोद शर्मा ने दी।
समारोह में झाबुआ जिला मातृशक्ति संयोजिका संगीता दीदी त्रिवेदी तथा दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका शिल्पा दीदी वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण वर्ग की सफलता में दुर्गा वाहिनी की टीम—प्रियांशी कुमावत, अविका जोशी, दीक्षा लच्छेटा, भूमिका लच्छेटा, अनिका सोनी एवं जया भूरिया का विशेष योगदान रहा। इस संबंध में जानकारी शिल्पा दीदी वर्मा द्वारा प्रदान की गई।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"