झाबुआ में 2000 जोड़ों का सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत हुआ भव्य आयोजनझाबुआ. मध्य प्रदेश सरकार की "मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना" के तहत झाबुआ जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आज दिनांक 27.3.25 गुरुवार को किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस समारोह में लगभग 2000 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जो कि झाबुआ जिले में अब तक आयोजित सबसे बड़े विवाह आयोजनों में से एक था।
मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जब कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, तो उनका भव्य सांस्कृतिक एवं पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री को ट्राइबल जैकेट "झूलड़ी" पहनाई, साफा बाँधा और तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
पुष्प वर्षा और जनता का अभिवादन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुँचने से पहले विवाह स्थल पर पुष्प वर्षा की और जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इस समारोह में 2000 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। यह सिर्फ इन नवविवाहित जोड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे समाज के लिए एक बड़ा उत्सव है। यह आयोजन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज हमने अपनी बेटियों का कन्यादान किया है, उनकी खुशहाली के लिए हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
सामूहिक विवाह एक सामाजिक परिवर्तन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि विवाह भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। उन्होंने कहा कि पाणिग्रहण संस्कार जीवन के 16 संस्कारों में से एक है, जिसमें 7 वचनों के साथ जीवनभर साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली जाती है।"
"हम भगवान सूर्य को साक्षी मानकर प्रार्थना करते हैं कि इन 2000 जोड़ों का जीवन सुखमय और समृद्ध रहे।
महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का ज़िक्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।
सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है।
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों को हर माह 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी, बल्कि इसे और सशक्त बनाया जाएगा।
राणापुर क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा बैराज निर्माण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के राणापुर क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए भांडाखेड़ा बैराज सहित अन्य जल संरचनाएँ बनाने की घोषणा की।
नागनखेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर होगा।
कन्यादान राशि का वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से कन्यादान राशि के चेक सौंपे।
इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता, घरेलू सामान और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया गया।
यह योजना गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए एक सहारा बनी है, जिससे उन्हें विवाह का खर्च उठाने में राहत मिलती है।
प्रदर्शनी का अवलोकन एवं प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में झाबुआ जिले में चल रही विकास योजनाओं और उत्पादों को दर्शाया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग, कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान के तहत मोटी आई कैंपेन का प्रदर्शन।
ग्रामीण आजीविका मिशन, गुलसन माला, गुड्डा-गुड़िया और तीर-कमान का प्रदर्शन।
झाबुआ में उत्पादित टमाटर, सूखा टमाटर, टमाटर पाउडर उनसे बने उत्पाद का प्रदर्शन किया।
नगरपालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टू वेल्थ परियोजना के तहत पुराने टायरों से ट्रैक्टर, प्लास्टिक बोतलों से गमले और डस्टबिन बनाए गए।
इस भव्य आयोजन में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. कुँवर विजय शाह (प्रभारी मंत्री, जनजातीय कार्य विभाग), सुश्री निर्मला भूरिया (कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग), श्री नागर सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग), सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आईजी अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल आदि उपस्थित थे।
योजना की सराहना एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही सुश्री ललिता हटीला जिले के विकासखंड पेटलावद की ग्राम अमरगढ़ की निवासी बताती है कि वह एक गरीब कृषक परिवार से है। वह बताती है कि मेरी परिवार की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं होने कारण मेरी शादी में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण माता-पिता को भी मेरे विवाह की चिंता लगी रहती थी। इसी दौरान मुझे जनपद पंचायत से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में बताया गया कि मुख्यमंत्री के द्वारा निम्न वर्गीय परिवारों के कन्याओं के लिए योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों का विवाह कराया जाता है। तब जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मेरा फार्म भरा गया है। वह कहती है कि आज जिले के मुखिया मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से मेरी शादी संपन्न हो गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित यह योजना गरीब माता-पिता की बेटियों की शादी की चिंता को दूर कर दिया है, यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता है जो गरीब माता-पिता के भार को कम कर रहा है। उन्होंने इस योजना का संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। और कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हम जैसे गरीब व अक्षम लोगों की विवाह कराकर आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर रहा हैं।
इस योजना से लाभान्वित कुछ नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए सविता भाबोर ने कहा अगर यह योजना नहीं होती, तो मेरे माता-पिता के लिए मेरी शादी कराना बहुत मुश्किल हो जाता। सरकार की यह मदद हमारे लिए वरदान है।
रामलाल और सुनीता ने भी कहा कि हमारी बेटी की शादी सरकार की सहायता से अच्छे से हो गई, अब हमें किसी प्रकार की चिंता नहीं है।"
रुखसाना बी ने कहा निकाह के लिए आर्थिक सहायता मिलना हमारे लिए बहुत बड़ी राहत थी। सरकार की यह पहल मुस्लिम बेटियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
एक सफल सामाजिक पहल के परिणाम
"मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना" केवल आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति है। इस योजना से न केवल गरीब परिवारों को मदद मिली है, बल्कि समाज में दहेज प्रथा को कम करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने का भी कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस योजना को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे हर बेटी का ससम्मान विवाह सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री अलीराजपुर के लिए रवाना हुए
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आई जी श्री अनुराग, कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। मुख्यमंत्री ने डॉ यादव ने इतने वृहद स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अलीराजपुर के लिए रवाना हुए।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla




.jpg)
0 टिप्पणियाँ