अस्थाई फटाका लाईसेंस जारी करने हेतु

आगामी दीपावली त्यौहार 2023 हेतु अस्थाई फटाका लाईसेंस जारी करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

आदेश तत्काल प्रभावशील

झाबुआ. 25 अक्टूबर, 2023 

अपर जिला दंडाधिकारी जिला झाबुआ के आदेशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार 2023 हेतु अस्थाई फटाका लाईसेंस जारी करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी झाबुआ, थांदला, पेटलावद, मेघनगर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) झाबुआ, थांदला, पेटलावद को अपने-अपने क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए अस्थाई शेड में आतिशबाजी फटाका दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों को जारी किये जाने हेतु स्थान चयन कर सूची को भेजने एवं संबंधित आवेदकों को एन.ओ.सी., सहमति संबंधित पुलिस थाना, नगरपालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर से प्रदान किया जाना है। 

उक्त आवेदन करने हेतु एवं जिला स्तर पर ऑनलाईन अस्थाई फटाका लाईसेंस जारी करने एवं प्राप्त आवेदन-पत्रों का निराकरण किये जाने के लिए भुपेन्द्र रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं प्र.अ. लाईसेंस शाखा, जिला झाबुआ एवं इनके तकनीकी सहायक के रूप में राजु बिलवाल, प्रबंधक ई-गर्वेनेस झाबुआ कार्य करेंगे। 

अपर कलेक्टर इस कार्य के नोडल अधिकारी होंगे तथा संबंधित अधिकारी ऑनलाईन आवेदन पत्रों की जांच कर अपर कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत निराकरण की कार्यवाही करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"