थांदला नगर परिषद में एल्डर मेन की घोषणा, सामाजिक संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
जारी अधिसूचना के अनुसार थांदला नगर परिषद में श्री गगनेश उपाध्याय, श्री दीपक राठौड़, श्री महावीर मेहता एवं श्रीमती हेमा मेहता को पार्षद के रूप में नामनिर्दिष्ट किया गया है। ये सभी अपने-अपने वार्डों से लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
गगनेश उपाध्याय का सामाजिक क्षेत्र में विशेष महत्व है। वे नगर एवं सर्वहारा वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी एल्डरमेन के रूप में नियुक्ति से नगर में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है।
एल्डर मेन की घोषणा के बाद नगर में खुशी का माहौल देखा गया। संभवत: अब नगर के विकास कार्यों में गति देखी जा सकती है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नामित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव एवं सेवाभाव से नगर परिषद के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla


.jpg)
0 टिप्पणियाँ