हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का उल्लासपूर्ण स्वागत

थांदला में धूमधाम से मना गुड़ी पड़वा, प्रभात फेरी से गूंजा नगर

थांदला. (सम्यक दृष्टि न्यूज़) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नगर में गुड़ी पड़वा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिन्दू नववर्ष का स्वागत करने के लिए नगर में विशेष आयोजन किए गए, जिनमें युवा रामायण मंडल द्वारा प्रमुख रूप से प्रभात फेरी निकाली गई, जिससे नगर में उल्लास और उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया।

 प्रभात फेरी से गूंजा नगर

हिन्दू नववर्ष के स्वागत में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन प्रभात फेरी के रूप में प्रातः 6 बजे नगर के बड़े रामजी मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां पहले भव्य आरती और पूजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु प्रभात फेरी में शामिल हुए और पूरे नगर में भ्रमण किया। हिंदू नव वर्ष पर प्रभात फेरी का यह 28 वा वर्ष निरंतर है लगातार 9 दिन चलने वाली इस प्रभात फेरी का समापन रामनवमी को होगा।

प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धर्म ध्वज लिए हुए थे। पूरा नगर ‘जय श्रीराम, ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो राधा रमन हरि गोविंद बोलो’ जैसे नारों से गूंज उठा। 

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह फेरी मठवाला कुआं माताजी मंदिर पर पहुंचकर माताजी की फूलों एवं दीपक से सामूहिक रूप से आरती की गई। उसके पश्चात् सूर्य भगवान को जल अर्पण किया गया। 

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर हनुमान अष्ट मंदिर के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भाजपा नेता विश्वास सोनी, इंका नेता जितेंद्र धामन, महर्षि दयानंद सेवाश्रम के निरज भट्ट, वीर तेजाजी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राठौर, श्याम परिवार से विपिन नागर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पड़दा, श्री राम शरणम् एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से जगमोहन सिंह राठौड़, भक्त मलूकदास रामायण मंडल अध्यक्ष किशोर आचार्य एवं संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, पत्रकार संघ से अक्षय भट्ट, विश्व हिंदू परिषद की ओर से भूषण भट्ट, बार एसोसिएशन से श्रीमंत अरोड़ा  एवं राष्ट्रीय सेवीका संघ की टुन्ना भट्ट ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रभात फेरी वापस राम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

नीम के शरबत की प्रसादी का वितरण राम नवमी तक होगा 

हिंदूधर्म में गुड़ी पड़वा के दिन नीम के शरबत का सेवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नीम के पत्तों का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है और नववर्ष में शुभता बनी रहती है। आयुर्वेद के अनुसार, नीम में कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को शुद्ध करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में सहायक होते हैं।

प्रतिवर्ष अनुसार  इस परंपरा को निभाते हुए थांदला नगर में बड़े रामजी मंदिर पर नीम के शरबत की प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से इस प्रसादी को ग्रहण किया। जो आगामी 9 दिनों तक रामनवमी तक निरंतर जारी रहेगा।

नीम के शरबत का भी वितरण विधिवत किया गया, नगर के युवाओं और स्वयंसेवकों ने इस कार्य में विशेष योगदान दिया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को शरबत परोसा और इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शुभ अवसर पर पूरा नगर भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। कार्यक्रम का संचालन धवल अरोड़ा ने किया।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"