पैतृक ज़मीन पर बुवाई कर रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को धरदबोचा
![]() |
तलवार से किया गया था हमला, पीड़ित गंभीर रूप से घायल, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेशी |
पेटलावद. (सम्यक दृष्टि न्यूज़ ) 22 जून 2025
झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति पर उसकी पैतृक कृषि भूमि पर बुवाई करते समय जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के पीछे ज़मीन संबंधी पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने गंभीर मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 20 जून 2025 की है जब फरियादी नंदकिशोर पिता पुरनमल गवली, उम्र 43 वर्ष, निवासी भगतसिंह मार्ग, पेटलावद, अपनी पैतृक कृषि भूमि (झोंसर रोड, बयडिया घाटी क्षेत्र में स्थित) पर ट्रैक्टर से बुवाई करवा रहे थे। तभी पुराने ज़मीनी विवाद को लेकर पेटलावद कस्बे का ही निवासी मंगतु उर्फ धन्नालाल पिता शंकरलाल गवली वहां पहुंचा और फरियादी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में नंदकिशोर के दाहिने हाथ की भुजा पर गंभीर रूप से चोट आई। आनन-फानन में परिजनों और आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के साथ ही उन्होंने थाना पेटलावद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना पेटलावद द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 226/2025 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 296 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस की सार्वजनिक अपील
पुलिस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा या कानून हाथ में लेना न केवल अपराध है बल्कि समाज की शांति के लिए भी घातक है। प्रशासन सभी नागरिकों से शांति, संयम और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता है।
प्रशासन की सतर्कता और संवेदनशीलता
गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla
0 टिप्पणियाँ