हाथ में शस्त्र लेकर माताओं बहनों ने निकाला पथ संचलन, कई स्थानों पर हुआ स्वागत
पेटलावद. (जितेश विश्वकर्मा)
‘‘दुर्गा बनना-काली बनना, कभी न रूकने वाली बनना‘‘ जैसे जयकारों के साथ पेटलावद नगर की धरा पर जिले का प्रथम महिला पथ संचलन निकला। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी मालवा प्रांत जिला झाबुआ प्रखण्ड पेटलावद द्वारा पथ संचलन निकाला गया।
इस प्रथम महिला पथ संचलन में बालिकाएं सफेद सलवार सूट,केसरिया दुपट्टा और महिलाएं लाल साडी पहने हाथो में शस्त्र या दंड लेकर एक जैसे कदम ताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन कुमकुम गार्डन से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः गार्डन पहुंचा। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर प्रथम महिला पथ संचलन का स्वागत किया गया।
आयोजन में मुख्य वक्ता मातृशक्ति केंद्रीय सहसंयोजिका सरोज दीदी सोनी रही। इस मौके पर मंच पर प्रांत संगठन मंत्री विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह,जिला मातृशक्ति संयोजिका संगीता त्रिवेदी और दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका दीपिका गवली उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ में मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और आयोजक मंडल के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
मातृशक्ति जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में धर्म संस्कृति पर पुनः आक्रांताओं द्वारा लगातार चुनौतियां शुरू हो चुकी है। हमारी बेटियों को पुनः दुर्गा बन इस धर्म पर आई विपदा के लिए तैयार होना होगा स्वयं की सुरक्षा के लिए तत्पर होना होगा।
आयोजन में अर्जुन गेहलोत विभाग संगठन मंत्री,जिला मंत्री राहुल डामोर,जिला सह मंत्री सौरभ चतुर्वेदी,जिला सह मंत्री कैलाश भाबोर, बजरंग दल जिला सहसंयोजक पानसिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी,जिला धर्माचार्य प्रमुख आशीष चतुर्वेदी,दुर्गावाहिनी संयोजिका प्रखंड पेटलावद शिल्पा वर्मा उपस्थित रहे।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic,

.jpg)
0 टिप्पणियाँ