झाबुआ की बहनों की भावना अभिव्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डा. यादव को राखी बांधी

झाबुआ की लाडली बहनों की राखी कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को बांधकर भेंट की गयी

मुख्यमंत्री द्वारा अत्यंत प्रसन्न हो कर, बहनों को शुभकामनाएँ दी

(जितेश विश्वकर्मा)

झाबुआ. जिले की 196420 लाडली बहनों द्वारा भेजी गयी रक्षा सूत्र को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधकर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली बहनों के  रक्षा सूत्र भेंट किए गए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों को 1250 रुपये की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के उपहार के रूप में  250 रुपये की राशि प्रदान किए जाने पर  झाबुआ क्षेत्र की लगभग 196420 लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का आभार व्यक्त करने के लिए रक्षा सूत्र बनाए। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया यह राखियां, पारम्परिक बोहेणी में लेकर समत्व भवन पहुंची और प्रतीक स्वरूप यह राखियां मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को भेंट की। 

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ की बहनों की भावना अभिव्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री लाडली बहनों की राखी पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए एवं सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएँ प्रेषित की और झाबुआ की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह मेरी अमिट पूंजी है। साथ ही कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर नेहा मीना और महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले के प्रयासों की सराहना की। 

मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरान्त कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया कि शेष राखियां सीमा पर पदस्थ भारतीय सेना के जवान भाईयों को भेजी जा रही है

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"