विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्वांजलि दी

वरिष्ठ पत्रकार महेशचंद्र जानी बाबूजी का हुआ अकस्मात निधन

(जितेश विश्वकर्मा)

पेटलावद. ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष,लायंस क्लब के डिस्ट्रीक चेयरपर्सन और वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी के पिताजी जनपद के पूर्व लेखापाल और वरिष्ठ पत्रकार महेशचंद्र जानी (जानी बाउजी) 69 वर्ष की उम्र में सोमवार को अकस्मात निधन हो गया।

स्व.श्री जानी ने अपने पूरे जीवन काल में पीडित मानवता की सेवा और धार्मिक कार्यो में अग्रणी रह कर सेवा कार्य किये। श्री जानी के चार भ्राता स्व. पार्वतीनंदन जानी,स्व. किशोरचंद्र जानी,हरिशचंद्र जानी और दीपक जानी है। आपकी दो पुत्रीया वर्षा जितेंद्र व्यास, मेघा मनोज उपाध्याय है।

स्व.श्री जानी की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से पंपावती नदी के तट स्थित मुक्तिधाम तक निकाली गई। जहां पर मुखाग्नि उनके पुत्र मनोज जानी के द्वारा दी गई।

शोक सभा में गणमान्य नागरिकों और लायंस क्लब, पत्रकार संघ, ब्राह्मण समाज, भारतीय जनता पार्टी, अभिभाषक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्वांजलि अर्पीत की


Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, THANDLA
079742 82228

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"