पेटलावद में धूमधाम से निकाला आराध्य गुरुदेव श्री श्री 1008 टेकचंद जी महाराज का विशाल चल समारोह
(जितेश विश्वकर्मा)पेटलावद. नगर में दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 टेकचंद जी महाराज के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया पुर्णिमा के दिन रात्रि 08 बजे शनि मंदिर पर गुरुदेव की महाआरती की गई इसके अगले दिन सुबह गुरुदेव का विशाल चल समारोह शनि मंदिर से प्रारंभ हुवा जो नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला गया अंबिका चौक में डॉ. रमेशचंद जी सोलंकी द्वारा गुरुदेव का पूजन किया गया गणपति चौक में जुलूस का स्वागत बालाजी दूध भंडार (सुभाष जी सोलंकी) की और से किया गया, जुलूस में सभी समाज जन नाचते गाते ढोल की थाप पर गुरुदेव के भजन पर जुमते रहे सत्यम पतंजलि पर जलपान की व्यवस्था शिवशक्ति परिवार द्वारा की गई। इसके बाद जुलूस सुंदर गार्डन बामनिया रोड पर पहुंचा जहां कार्यक्रम की रूप रेखा को आगे बढ़ाने के लिए इंदौर से पधारे समाज सेवी श्री डी.सी. सोनगरा जी (दसई वाले) ने कार्यक्रम का संचालन किया।
पेटलावद जूना गुजराती दर्जी समाज की विभिन्न समितियों का नवीन गठन निर्विरोध किया गया।
मुख्य कार्यकारणी निम्नानुसार:-
संरक्षक: श्री मुकुटलाल जी चौहान
अध्यक्ष: श्री अशोक बद्रीलाल जी सोलंकी (सोलंकी यातायात)
उपाध्यक्ष:- श्री रमेशचंद जी पंवार
कोषाध्यक्ष:- श्री कमलेश जी चौहान
सचिव:- श्री नीरज जी गोयल
सह- सचिव:- श्री विक्की जी चौहान
मीडिया प्रभारी:- श्री समर जी मकवाना
इसी तरह निर्विरोध ही दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज महिला मंडल एवं नवयुवक मित्र मंडल का गठन किया गया।
महिला मंडल की कार्यकारणी निम्नानुसार:-
अध्यक्ष:श्रीमती लीलादेवी सुभाष जी सोलंकी
उपाध्यक्ष: सुश्री इंदुबाला सोलंकी (एल आई सी एजेंट)
कोषाध्यक्ष:- श्रीमती सपना विक्की जी चौहान
सचिव: श्रीमती रितिका नीरज जी गोयल
सह-सचिव:- श्रीमती करुणा देवेंद्र जी चौहान।
*नवयुवक मित्र मंडल*
संरक्षक:- गौरव अशोक जी मकवाना।
अध्यक्ष:- दीपक सुभाष जी सोलंकी।
उपाध्यक्ष:- शुभम विनोद जी मकवाना
कोषाध्यक्ष:- गौतम दिलीप जी मकवाना
सचिव:- रवि शंकरलाल जी पंवार।
सह- सचिव:- अभिषेक देवेंद्र जी चौहान।
संचार मंत्री:- कपिल कमल जी सोलंकी।
उत्सव मंत्री:- तुषार दिलीप जी गोयल।
व्यवस्था प्रमुख:- गौरव मुकेश जी जाधव, चित्रांशु अरविंद जी सोलंकी।
इस तरह से नवीन कार्यकारणी बना कर नव नियुक्त सभी पधाधिकारी को बधाई दी गई। महाआरती का लाभ अशोक सोलंकी द्वारा लिया गया। सभी समाजजनो द्वारा नवनियुक समाज अध्यक्ष का शॉल श्रीफल भेट कर स्वागत किया गया।



.jpg)
0 टिप्पणियाँ