लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन 70 प्रकरण हुए निराकृत
(जितेश विश्वकर्मा)
सर्व प्रथम लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोहरलाल पाटीदार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश चिराग अरोरा, रुचि पटेरिया अरोरा कनिष्ठ खंड पेटलावद सहित अभिभाषक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार देवड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पुरोहित, सचिव बलदेव सिंह राठौर, अधिवक्ता मनीष व्यास, राहिल रजा मंसूरी, नीलेशचंद्र सिंह कुशवाह, लक्ष्मीनारायण बैरागी, संजय राठौर, जितेंद्र जायसवाल, अविनाश उपाध्याय एल, देवीसिंह बामनिया, मनीष गवली, कमलेश प्रजापति, मनोहर सिंह डोडिया, ईश्वर परमार, संजय भायल, राजपाल सिंह डोड़ और बैंक के कर्मचारी - अधिकारियों के साथ ही नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी और न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने की घड़ी भेटलोक अदालत में स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा पेटलावद के मैनेजर चयन रोनीवाल द्वारा पक्षकारों की सुविधा के लिए न्यायालय को दीवाल घड़ी भेट की गई ताकि न्यायालय में आने जाने वाले पक्षकार इस घड़ी के माध्यम से समय की जानकारी आसानी से प्राप्त कर पाए।



0 टिप्पणियाँ