विनोद भण्डारी को भाजपा ओर जिलाध्यक्ष ने सोपी बड़ी जिम्मेदारी विधानसभा का बनाया सह प्रभारी
चुनावी दौर में बढ़ रही सक्रीयता
चुनावो की तैयारियो के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल ओर जननेता अपनी पूरी क्षमता इन चुनावों में लगाने की तैयारी कर रहे है। व नित नए निर्णयो जिमेदारी ओर घोषणाओ का दौर जारी है। भाजपा ने भी अपने अनुभवी ओर लोकप्रिय नेताओ को जिम्मेदारी देते हुए अपनी ताकत बड़ाई जा रही है।
जिलाध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी
इसी क्रम में भाजपा जिला अध्य्क्ष प्रवीण सुराणा ने पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लिये एक बड़ा निर्णय लेते हुए क्षेत्र के जानेमाने कदावर नेता, नप के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष ओर भाजपा के क़ई महत्त्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे विनोद भंडारी को बड़ी जिम्मेदारी सोपते हुए विधानसभा सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
बड़ी टीम है भण्डारी के साथ, चुनावो में मिलेगा फायदा
उल्लेखनीय है कि पूर्व नप अध्य्क्ष विनोद भण्डरी के साथ की एक बहुत बड़ी टीम खड़ी है जो हमेशा नगर ओर क्षेत्र की सामाजिक ,धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में समय समय पर अपनी पूरी क्षमता ओर ऊर्जा के साथ सक्रिय रहतै है भण्डारी की इस नियुक्ति से निसंदेह भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया को चुनावी अभियान में फायदा होगा।
मिल रही बधाईयां
भण्डारी की नियुक्ति से ईस्ट मित्रो ,परिजनों और भाजपा के समस्त कार्यकताओं ओर पदाधिकारीयो ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है , वही विनोद भण्डारी ने भी जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराणा, पूर्व राज्यमंत्री ओर भाजपा की विधायक प्रत्याशी निर्मला भूरिया ,सांसद गुमानसिंह डामोर सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो का आभार प्रकट किया है।


0 टिप्पणियाँ