प्रत्याशियों का आचरण और उनका व्यक्तित्व परिणामों को प्रभावित करेगा

म.प्र. सहित थांदला -पेटलावद - झाबुआ में विधानसभा चुनाव का आगाज 

आने वाले चुनावों में पार्टी की रीति नीति नही प्रत्याशियों का आचरण और उनका व्यक्तित्व परिणामों को प्रभावित करेगा।

(पेटलवाद से जितेश विश्वकर्मा)

नवरात्रि के शुभारंभ पर कांग्रेस पार्टी ने भी 144 नाम की पहली सूची जारी कर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है।

आने वाले चुनावों में पार्टी की रीति नीति नही प्रत्याशियों का आचरण और उनका व्यक्तित्व परिणामों को प्रभावित करेगा। एक और जहां भारतीय जनता पार्टी पहले ही चार सूची जारी कर चुकी है वहीं भाजपा की और से जिले की विधानसभा में अपने प्रत्याशियों मैदान में उतार दिया था तो वही कांग्रेस ने झाबुआ विधानसभा से विक्रांत भूरिया, थांदला से वीरसिंह भूरिया, पेटलवाद से वालसिंग मेड़ा को फिलहाल अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दे की कुणाल चौधरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली बार वर्ष 2018 में भी विक्रांत भूरिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया था जहां विक्रांत भूरिया को हार का सामना देखना पड़ा था। दोबारा से कांग्रेस पार्टी ने वालसिंह ओर वीरसिंह पर अपना भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। अब देखना यह हे कि आने वाले विधानसभा चुनावों में घोषित पार्टी प्रत्याशी आम जनता का भरोसा जितने में कितने कामयाब होते हे यह तो आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम तय करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"