होली हाट में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, थाना थांदला ने संभाली व्यवस्था
नगर में बिगड़ती स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल थाना थांदला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक कनेश अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे बाजार क्षेत्र में सघन गश्त की। पुलिस ने हुड़दंग कर रहे युवकों को खदेड़कर बाजार से बाहर किया तथा अलग-अलग स्थानों पर मिले शरारती तत्वों को सख्त समझाइश दी। कुछ को मौके पर ही उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोहराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़, जबरन रंग लगाना या व्यापारियों को परेशान करना कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्यों से न केवल बाजार की व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि खरीदारी के लिए आए आम नागरिकों को भी असुविधा होती है।
थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla


.jpg)
0 टिप्पणियाँ