जल गंगा संवर्धन अभियान

पंपावती नदी से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत, नगर परिषद पेटलावद की पहल 

जितेश विश्वकर्मा

पेटलावद: नगर परिषद पेटलावद ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर पंपावती नदी से की गई। नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और निकाय के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान 30 मार्च से 30 जून 2025 तक विभिन्न चरणों में संचालित किया जाएगा। इस दौरान जल संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पंपावती नदी की सफाई और जल संवर्धन के लिए श्रमदान किया। इस पहल का उद्देश्य जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे भविष्य में जल संकट को कम किया जा सके।

नगर परिषद पेटलावद की इस पहल को स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में और भी जल स्रोतों पर सफाई और संरक्षण कार्य किया जाएगा।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"