श्री परशुराम कन्या मंडल की प्रथम अध्यक्ष कु. उत्तरा उपाध्याय सर्व सहमति से मनोनयन
![]() |
| अध्यक्ष कु. उत्तरा उपाध्याय |
पेटलावद. पेटलावद तहसील के ब्राह्मण समाज में कन्या मंडल की सक्रियता को देखते हुए समाज के अध्यक्ष मनोज जानी की सहमति से महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता त्रिवेदी ने श्री परशुराम कन्या मंडल का गठन समाज की बालिकाओं की बैठक कर सर्व सहमति से करवाया।
श्री परशुराम कन्या मंडल की प्रथम अध्यक्ष के रूप में सबसे सक्रिय कन्या कार्यकर्ता उत्तरा कमलेश उपाध्याय की नियुक्ति की गई। इस नियुक्ति पर समाज के सभी पदाधिकारियों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तरा उपाध्याय को बधाई दी।


.jpg)
0 टिप्पणियाँ