अबकी बार 450 के पार

अबकी बार 450 के पार शिविराथीँ 

पेटलावद में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर का पांच दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ

(जितेश विश्वकर्मा)

पेटलावद. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पेटलावद के आतिथ्य में धर्मदास गण परिषद व अखिल भारतीय धर्मदास युवा संगठन के संयोजन में प्रवर्तक श्री जिनेंद्र मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती संत सती पूज्य धर्मेंद्र मुनि जी महाराज साहब ठाणा पांच व संयम रुचिका संंयम प्रभा जी महाराज साहब ठाणा नो की निश्राय में राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों का पांच दिवसीय आवासीय शिविर का पेटलावद में 14 मई को शुभारंभ हुआ। जिसमें देश भर के 440 से अधिक व स्थानीय 19 बच्चों सहित 459 बच्चे इस शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन प्रात 4:50 बजे से गतिविधियां शुरू होती है जो रात्रि 8:30 बजे तक विभिन्न धार्मिक आयोजनों व क्लासों के साथ संपन्न होती है। सर्वप्रथम प्रातः राईसी प्रतिक्रमण उसके बाद प्रार्थना एवं योग की क्लास लगती है ।फिर प्रथम और द्वितीय सत्र होता है। उसके बीच में नवकारसी और जलपान का भी आयोजन किया जाता है। दिन में भोजन और उसके बाद में फिर दो सत्र किए जाते हैं। जिसमें संत भगवतं  संस्कारों का पाठ पढ़ाते हैं। एनर्जी ड्रिंक व फलाहार के बाद  प्रतियोगिता होती है एवं बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाते। शाम को भोजन के बाद देवसी प्रतिक्रमण चौवीसी व ज्ञान चर्चा होती है। दिनभर बच्चे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर अपना आध्यात्मिक विकास कर रहे हैं। शुभारंभ के अवसर पर धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत बागरेचा धर्मदास युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज जैन श्रीसंघ पेटलावद के अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चेतन कटकानी महिला मंडल अध्यक्ष आजाद भंडारी बहू मंडल अध्यक्ष अनिता भंडारी बालिका मंडल अध्यक्ष सखी झाड़मता अणु मित्र मंडल अध्यक्ष सिद्धू चणोदिया सहित कई समितियां के सदस्य व श्रावक श्राविका उपस्थित थे। बच्चों में अपार उत्साह को देखकर सभी श्रावकों श्राविकाओ में अपार हर्ष है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"