मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की वाहन रैली का आयोजन
झाबुआ. जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की वाहन रैली का आयोजन लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु किया गया। मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की वाहन रैली का आयोजन किया गया।आयुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल,झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल व ए.एस.पी.प्रेमलाल कुर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया गया। इस वाहन रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता, नारी शक्ति का परिचय एवं सड़क दुर्घटना से बचने के लिये वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग किये जाने का संदेश दिया गया। उक्त रैली में पुलिस एवं विभिन्न विभागों व सामाजिक संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने हेलमेट लगाकर भाग लिया।
कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर यह रैली पुलिस लाइन, राजवाड़ा चौक, छतरी चौक, जेल चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर समाप्त हुई।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ