महिलाओं के उत्थान में महिलाओं को ही सहयोग करना होगा-प्रक्षाली देसाई
(जितेश विश्वकर्मा)
पेटलावद. नारी शक्ति का रूप है। जिस प्रकार समुद्र मंथन में शिव ने विष पान किया उसी तरह जीवन के मंथन में अंत में नारी को ही विष पीना पडता है। आज की नारी किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आप को सिद्व किया है और आगे बढी है। नारी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी महिलाओं को ही प्रोत्साहन देना होगा। उक्त बात समाजसेवी संस्था संपर्क बुनियादी शाला प्रमुख प्रक्षाली देसाई ने लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के तेजस्विनी नारी नेतृत्व सम्मान समारोह में कहीं।
महिलाओं को किया सम्मानित
महिलाओं के लिए महिलाओं के द्वारा लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के द्वारा 8 मार्च महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ।
विशेष रूप से महिला दिवस के इस आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर की महिला विंग ने ही तैयार करी और पूरा आयोजन उन्ही के द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें ध्वज वंदना प्रेरणा पुरोहित ने की।
स्वागत भाषण देते हुए लायंस क्लब ऑफ ग्रेटर के अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति ने कहा कि महिलाओं ने कई कीर्तिमान गढे है। हर क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। आज के इस अवसर पर हम महिलाओं का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इसके साथ ही श्री प्रजापति ने अपने क्लब की गतिविधियों से भी सभी को अवगत करवाया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लायन रविराज पुरोहित ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में हमेशा महिलाओं को पूर्ण सम्मान दिया है। सबसे आगे महिलाओं को ही रखा गया है। महिला शक्ति का रूप में है।
महिलाएं अब आगे है
विशेष अतिथि नगर परिषद सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी ने कहा कि हम देख रहे है सरपंच से लेकर राष्ट्रपति तक पर महिलाएं बैठी हुई है। अब वह दौर गया जब कहा जाता था महिला फस्ट अब महिलाएं अपने दम पर आगे बढ रही है।
मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड़ ने कहा कि आज हमारे जिले को ही देखे विधायक हो, कलेक्टर हो, जिला पंचायत सीईओ, नगर परिषद सीएमओ सहित कई सारे बडे पदो पर महिलाएं बैठी है और अच्छे तरीके से जिले का संचालन कर रही है।
कुप्रथाओं में सुधार होना चाहिए
महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर अर्चना शर्मा ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान में जो कुछ कुप्रथाएं आडे आ रही है। उनमें सुधार की आवश्यकता है। जो की शिक्षा और सभी के सहयोग से संभव हो सकता है।
महिलाओं का बोलबाला
शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली लता जाधव ने कहा कि आज मन प्रसन्न है विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी देख कर। एक समय बहुत ही संकुचित विचारधाराए होती थी महिला का घर से बाहर निकलना भी संभव नहीं था पर आज हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है।
कानून भी देता है अधिकार
एडीपीओ मीरा चौधरी ने कानून के अनुसार महिलाओं के अधिकारों पर अपना वक्तव्य रखते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया और कानूनी सलाह प्रदान दी ।
क्लब के सचिव और एडवोकेट राजेश यादव ने भी महिलाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए कानून में दिये गये अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही पुष्पा पारलेचा, रेखा पारलेचा, मधु मेहता,नेहा चावडा ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं के उत्थान के साथ साथ महिलाओं के द्वारा किये गये कार्यो के बारे में बताया।
इनका हुआ सम्मान
आयोजन में नप अध्यक्ष ललीता गामड़, सीएमओ आशा भंडारी, प्रक्षाली देसाई, डॉं प्रेमलता रावत, लता जाधव, कंचन काग, पुष्पादेवी पारलेचा,रेखा पारलेचा, मधु मेहता, पूर्णीमा भटेवरा, मीरा चौधरी, नेहा चावडा, अर्चना शर्मा, दिपीका गवली, गंगा मुणिया,श्रीमती खपेड का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में लायन उषा प्रजापति, रेखा यादव, अनिता प्रजापति, शिवानी सोलंकी, रिंकु राठौड, श्वेता कटकानी सहित जितेंद्र मेहता, एडवोकेट कैलाश चौधरी, प्रवीण पंवार, वीरेंद्र भट्ट, जीवन भंडारी, दीपक सोलंकी, अर्पित अग्रवाल, चेतन कटकानी, धर्मेद्र वैरागी, सुनिल राठौड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अमिता भंडारी ने किया और अंत में आभार लायन ममता पंवार ने माना।
0 टिप्पणियाँ