श्रीमती अनीता चौहान ने सरल भाषा में अपने उद्बोधन से सबका हृदय जीत लिया

अब तीसरी दीपावली हमें लोकतंत्र की मनाना है और लाखों वोटो से भाजपा को जिताना है- श्रीमती अनीता चौहान

संजय मालवी एवं प्रदीप पालरेचा मित्र मंडल ने स्वागत कर भावी जीत का तिलक लगाया

पेटलावद. (जितेश विश्वकर्मा)

रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान पेटलावद क्षेत्र के भाजपा सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, जन सामान्य तथा मीडिया के साथियों के साथ अपने पति व वन मंत्री नागरसिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया के साथ सौजन्य भेंट करने पेटलावद के डाक बंगला परिसर में पहुंची। संगठन की विभिन्न शाखाओं, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं आदि ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्रीमती अनीता चौहान ने सरल भाषा में अपने उद्बोधन से सबका हृदय जीत लिया। 

श्रीमती अनीता चौहान ने कहा लोकसभा क्षेत्र में 2300 से ज्यादा बूथ है। हर बूथ पर मेरा जाना संभव नहीं है। बूथ का कार्यकर्ता भाजपा का कमल है, वह माननीय मोदी जी के रूप में उम्मीदवार है। मैं तो सिर्फ एक माध्यम हूं भारत को विश्व गुरु व महान शक्तिशाली बनाने के लिए आप सबको मोदी जी को जितना है। दीपावली व राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर हम दो दीपावली मना चुके हैं। अब तीसरी दीपावली हमें लोकतंत्र की मनाना है और लाखों वोटो से भाजपा को जिताना है।

भाजपा में व्यक्ति नहीं विचारधारा लड़ती है

वन मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा ना मैंने, ना मेरी पत्नी ने टिकट मांगा था पर भाजपा में जहां व्यक्ति नहीं विचारधारा लड़ती है पार्टी ने अनीता जी का चयन किया। यह भाजपा की जमीनी सोच को दर्शाता है। हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः जीताकर महान भारत देश को विश्व की शक्ति के रूप में स्थापित करना है। मोदी जी ने हर असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। सर्वाहारा वर्ग, किसान, हर व्यक्ति के लिए विकास की गंगा बहाई है। गरीबो के लिए, किसानों के लिए हर किसी के लिए उन्होंने कार्य किया। अब फिर से देश को मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री देकर इतिहास रचना है। भाजपा में विचारधारा और कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है वह जीतता भी है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी उसी तरह से 400 पार की बात को सही सिद्ध करने के लिए मध्य प्रदेश की सभी सीट को जीतकर हमें दिखाना है।

संजय मालवी मित्र मंडल ने किया स्वागत

श्रीमती चौहान के काफिले को रोककर थांदला रोड़ पर युवा नेता संजय मालवी मित्र मंडल ने जोशीला स्वागत किया। यहा पर महिलाओं ने तिलक लगाकर श्रीमती चौहान को बधाई दी। यहा पर वरिष्ठ नेता पारस गादिया, आजाद मालवी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप पालरेचा, अभय पालरेचा,पार्षद मुकेश परमार, संजय भण्डारी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान क्षेत्र के आई माता मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंची। जहां पर बड़ी संख्या में समाज व किसान वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर उनका स्वागत किया। उन्होंने आई माता से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

जीत की अपील 

सोनू मांडोत पेटलावद मंडल, शांतिलाल मुनिया रायपुरिया मंडल, सुखराम मोरी सारंगी मंडल, ललिता योगेश गामड़ अध्यक्ष नगर परिषद, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, उपाध्यक्ष दुर्गा पडियार, विनोद पुरोहित अभिभाषक संघ, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय भंडारी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश परमार, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव व अन्य कई अध्यक्षो कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि, सरपंचों ने एवं अन्य मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार का स्वागत किया और भारी मतों से पेटलावद से जीताने का वादा भी किया।

इनकी उपस्थिति रही

इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष कलसिंह भाबर, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, लोकसभा प्रभारी किशोर शाह, मक्कू पोरवाल, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे, लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व जिला संगठन मंत्री अनोखी लाल मेहता आदि उपस्थित थे।

संचालन महामंत्री संजय कहार, कालू सिंह मेडा ने किया। आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट ने माना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"