श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मायरा भरा गया
पेटलावद. श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में पेटलावद नगर के आई माता मंदिर के राम भक्तों के द्वारा आई माता मंदिर से भगवान श्री राम का मायरा भरा गया। मायरे मे पुरुष एवं महिलाएं एक वेशभूषा में दिखाई दे रही थी। मायरे में बैंड बाजे डीजे की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे जिनके पीछे बग्गी में भगवान श्री राम का चित्र रखा हुआ था इसके पीछे जीप में सवार छोटे-छोटे बच्चे राम लक्ष्मण सीता बने हुए बैठे थे। मायरा आई माता मंदिर से प्रारंभ हुआ नगर के प्रमुख मार्गाे से होता हुआ पुनः मंदिर पर पहुंचा। आई माता मंदिर में स्थित राम दरबार में वस्त्र, फल फ्रूट भेंट किए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद इंदिरा मुकेश पडियार की ओर से भगवान श्री राम की चरण पादुका एवं तीर कमान राम दरबार में भेंट किए गये। नगर परिषद एवं वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पडियार मित्र मंडल की ओर से जेसीबी से फूलों की वर्षा की गई। मायरा भरने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मायरा कार्यक्रम में बंटी पडियार, मोहन सोलंकी, मोहन काग, लालाभाई सोलंकी, वीरेंद्र काग, मोहनलाल हामड, राहुल मुलेवा, जगदीश भायल ,महेश राठौड़, आदि राम भक्तों का सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ