कारसेवकों का अयोध्या वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान

रामलला की आरती के साथ कारसेवकों का अयोध्या वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान


कंबल केंद्र का किया शुभारंभ 

पेटलावद. अयोध्या में रामलला विराजित होने की पटकथा तो कारसेवकों ने पहले ही लिख दी थी। आज जब रामलला अयोध्या में विराजित होने जा रहे है तो उस समय के कार सेवको के सीने गर्व से फुले हुए है तो मन प्रफुल्लित हो रहा है। उक्त बात कार सेवक अनोखी लाल मेहता ने कही।

वही कार सेवक आज़ाद गुगालिया ने कहा की पूरा देश खुशियां मना रहा है वही साथ मे उस संघर्ष के समय में अपनी सेवाएं कार सेवको के रूप में देने वाले कार्यकर्ताओ को भी  पूरे देश ने  भुला नहीं है , अयोध्या वेलफेयर सोसायटी ने भी इस कढ़ी में हमे बुलाकर हमारा सम्मान किया उसके लिए हम सादर धन्यवाद प्रेषित करते हैं। 

पेटलावद मे बामनिया रोड़ पर अयोध्या विला पेटलावद पर अयोध्या वेलफेयर सोसायटी ने अयोध्या की भूमि पर पहुँचने वालो में कार्यकर्ता कार सेवक बनकर शामिल हुए  अनोखीलाल मेहता, आजाद गुगलिया, रामप्रकाश त्रिपाठी के हाथो राम लला की आरती की गई। कार्यकर्ता जो पेटलावद नगर से शामिल हुए थे। जगह जगह आयोजन में बामनिया रोड़ पेटलावद के अयोध्या विला पर हुवे आयोजन में रामलला की महा आरती कार सेवको का सम्मान, शाल श्रीफल गमछा भेंटकर सम्मान किया गया साथ ही ठंड से ठिठुरते लोगो की सहायता के लिए अयोध्या वेलफेयर सोसायटी के सदस्य दीपक सोलंकी की माताजी स्वर्गीय सुशीला देवी की स्मृति में कंबल केंद्र का शुभारंभ किया गया। उक्त आयोजन में कारसेवकों के आलावा अध्यक्षता लोकेश भण्डारी व विशेस अतिथि के रुप में हेमंत भट्ट व प्राचार्य औंकार सिंह मेड़ा मंच पर मौजूद थे। संचालन राकेश गेहलोत ने किया, मनोज पुरोहित ने संस्था के किए सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की, ओर आज के अविस्मरणीय पल में अहम योगदान देने पर  तरुण चौधरी ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में मनोहर डोडिया, आशीष बाविस्कार, दीपक सोलंकी, राकेश डुंगरवाल, रचित गादिया, खुश मांडोत, प्रियांस कटारिया, लाला चौधरी, प्रकाश मूलेवा, महेश काग, राजू मोरिया, राजेश यादव, रवि राजपुरोहित, विदित शाह, मुकेश आर्यन, विजेंद्र जादौन, शंकर राठौड़,जितेंद्र भट्ट, घनश्याम चौहान, ईश्वर गुर्जर, शांतिलाल गेहलोत, सपना चौहान  के साथ कई महिला मंडल साथी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"