श्री राम मंदिर दर्शन अभियान के तहत मंदिरों में विशेष सफ़ाई भाजपा पदाधिकारीयो ने गणेश मंदिर की विशेष सफाई
जितेश विश्वकर्मापेटलावद. भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार श्री राम मंदिर दर्शन अभियान के तहत मंदिरों में विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पेटलावद नगर के प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर, गणपति चौक पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया।
मंदिर की विशेष सफाई के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, नगर संयोजक राकेश मांडोत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष करण बाबा व्यास, अनिल मुलेवा, विनोद भंडारी, शंकर राठौड़, कमलेश लाला चौधरी, प्रदीप पटवा, संजय चाणोदिया, पारस भंडारी, विपुल मेहता आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ