पोस्ट आफिस के बाहर अंचल के सभी कर्मचारियो ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

ग्रामीण डाक सेवा के कर्मचारी उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पेटलावद. ग्रामीण डाक सेवा के कर्मचारी दिनांक 12.12.23 मंगलवार से उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार दोपहर को पोस्ट आफिस के बाहर अंचल के सभी कर्मचारियों ने मिलकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।  

कर्मचारियों का कहना है की हमसे 12 घंटे काम लिया जाता है। उसके बाद भी हमारी तन्ख्वाह सिर्फ बारह हजार ही है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के संभगीय अध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि  यह हमारे साथ सौतेला व्यवहार है। हमारी मांग है की हमसे भी अन्य कर्मचारियों की तरह 8 घंटे ही काम लिया जाए। इसी के साथ  पेंशन योजना लागू की जाये  एव पांच लाख तक का ग्रुप बीमा करने एवं ग्राम डाक सेवक के परिवार के लिए चिकित्सा सुविधा भी दिए जाने तथा 180 दिनों  का सवेतनिक अवकाश दिया जाए। साथ ही अन्य  लगभग आठ सुत्रीय मांगो को लेकर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"