पेटलावद की भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के पक्ष में गुजरात के मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया

डबल इंजिन की सरकार करेगी विकास, इसीलिए निर्मला भूरिया को जिताए- सी.एम. पटेल

पेटलावद से जितेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट

पेटलावद की भाजपा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया के पक्ष में आज बुधवार दोपहर को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की डबल इंजन की  सरकार ही‌ विकास कर सकती हे इसलिए इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार को वोट करना है यहा से निर्मला भूरिया को विजय बनाना है। भाजपा सरकार ने गरीबों एवं किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू की उसका फायदा भी ले। में आपके बीच आप से अनुरोध करने आया हूँ। 

स्वागत भाषण भाजपा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया ने देते हुए सरकार की उपलब्धि बताई।  सांसद गुमान सिंह डामोर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की‌ लाडली बहनों आप किसी के बहकावे नहीं आवे आपके लिए सरकार  आपके खाते में प्रतिमाह राशि डाल रही है। यह रकम तीन हजार हो जायेगी। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो यह योजना बंद हो जायेगी। इस बहन निर्मला भूरिया को जितना है।  मंच पर गुजरात के मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण सुराणा, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"