शिकायतों के निराकरण में जिला पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल किया
झाबुआ.
झाबुआ ने प्रदेश स्तर पर पुनः एक बार और सी. एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में प्रथम स्थान हासिल किया।
1 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 की स्थिति में प्राप्त सी.एम. हेल्पलाईन एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चरण- 02 के अन्तर्गत लम्बित सी.एम. हेल्पलाईन के निराकरण पर विशेष रूप से ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में सभी थानों पर लगातार जन सेवा अभियान शिकायत निराकरण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत सभी थानों ने कई सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया। जिसके फलस्वरूप दिनांक 19.05.2023 शुक्रवार को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में वेटेज के आधार पर कुल 94.45 अंक प्राप्त कर ‘ए’ रेटिंग रही। सम्पूर्ण मध्य- प्रदेश में जिला झाबुआ व्दारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारीयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सी.एम. हेल्पलाईन शाखा प्रभारी रालेश मेड़ा, सहायक अनिल सिंह डावर को बधाई दी। साथ ही ईनाम की भी घोषणा की। उन्होंने आने वाले महीनों में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित भी किया हैं।



0 टिप्पणियाँ