कार्यशाला 10 मई को झाबुआ पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन में दोप. 12 से 03 बजे तक आयोजित की जावेगी

जिले में पहली बार प्राचार्यों की सायबर कार्यशाला को डॉ. वरूण कपूर करेंगे सम्बोधित

झाबुआ. 9 मई, 2023। ए.डी.जी.पी. डॉ. वरूण कपूर द्वारा सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ओजस्वी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से अभियान की 7वीं कार्यशाला 10 मई को झाबुआ पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन में दोप. 12 से 03 बजे तक आयोजित की जावेगी जिसमें जिले के सभी शासकीय,अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्यों को डॉ. वरूण कपूर द्वारा सम्बोधित किया जावेगा। जिसमें प्राचार्यों के माध्यम से बच्चों तक सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश भिजवाने का अनुठा प्रयास किया जावेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"