थांदला. बाय पास एवं पुरानी नगर पंचायत चौराहे पर बने पुल का लोकार्पण आज दि. 1.3.2023 को किया गया। कुल राशि 29.7 लाख की लागत से बने पुल के शुरू हो जाने से आम नागरिकों को आवागमन में काफी राहत मिली।
नगर के मध्य SDRF योजना के अंतर्गत बने उक्त पुल का लोकार्पण रतलाम-झाबुआ सासंद गुमानसिंह डामोर, अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी हरिनारायण यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्षमण सिंह नायक, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, अनिल भंसाली, गगनेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, नगर परिषद् अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, वार्ड पार्षद धापू वसुनिया, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, पूर्व न.प अध्यक्ष बंटी डामोर, श्यामा ताहेड, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण, निकाय कर्मचारीगण शीतल जैन, विजय गिरी, पप्पू बरिया, यशदीप अरोरा एवं गौरांकसिंह राठोर उपस्थिति थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।उक्त आयोजन का संचालन नगर परिषद् उपाध्यक्ष पंकज राठोड द्वारा किया गया एवं आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा ने माना।

0 टिप्पणियाँ