साधनों से शांति नही मिलेगी साधना से शांति

छनेरा नया हरसूद

साधनों से शांति नही मिलेगी साधना से शांति मिलेगी

परम् पूज्य गुलाबमुनिजी म.सा.

🙏🙏🙏😷🙏🙏🙏

प्रवचन प्रभावक,संयम सुमेरु,जन-जन की आस्था के केंद्र, तपस्वीराज पूज्य गुरुदेव श्री गुलाबमुनि जी महाराज साहब, सेवाभावी पूज्य श्री कैलाश मुनिजी म.सा., पूज्य श्री प्रदीप मुनिजी म. सा., पूज्य श्री अर्पितमुनिजी म.सा., पूज्य श्री कपिलमुनिजी म. सा. ठाणा 5 शेष काल में  छनेरा नया हरसूद विराजित रहे, 1 मार्च 2023 के प्रवचन अंश

धर्मदास संप्रदाय के प्रवचन प्रभावक, संयमसुमेरु, जन-जन की आस्था के केंद्र, प्रखर वक्ता, आगम एवं कर्म सिद्धांत के ज्ञाता परम् पूज्य गुरुदेव श्री गुलाबमुनिजी म.सा.ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए फरमाया  कि  

साधनों से शांति नही मिलेगी साधना से शांति मिलेगी जीव की इच्छा शक्ति अनंत होती है परन्तु ध्यान रखना पूण्य शक्ति सीमित है और कार्य शक्ति और भी सीमित है। संसार के अन्दर वर्तमान में अधिकांश दुखी है समस्या किसने पैदा की स्वयं ने।

जीव अनंत काल से शरीर के सुख के लिए भटक रहा है। शरीर के सुख 5 प्रकार के होते है।

शरीर के सुख के साधनों से जैसे मोबाइल, कम्प्यूटर में जानकारी हो सकती है परन्तु समझदारी मस्तिष्क में ही होती है।

अभी जो शरीर मिला है वह लीज पर है।

सरकार से हम जमीन लीज पर लेते वह जिस काम से ली है वह काम यदि नही करे तो लीज निरस्त हो जाती है उसी प्रकार हमे शरीर लीज पर मिला है। हमे 5 इंद्रिया सदुपयोग के लिए दी यदि दुरपयोग किया तो क्रिकेट के बैट्समैन की तरह बोल्ड हो जाओगे। हमे सोचना चाहिए, मैं किसके लिए कर रहा हु ?, मैं क्यो कर रहा हु ?

प्रदीप मुनि जी म.सा. ने बारहवे  पाप कलह के सम्बन्ध में बताया कलह बंद कर दे नही तो बारह बज जायगी।

जिन आज्ञा विरुद्ध कुछ लिखने में आया हो तो मिच्छामि दुक्कड़म 🙏

संकलनकर्ता :- संतोष कटारिया छनेरा नया हरसूद

डा. निधि जैन - 9425373110 

।

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, Thandla 



               

             

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"