उ. मा. वि. नौगांवा में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न
शाला का नाम रोशन करने वालो को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
थांदला रोड. नौगांवा में गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्षानुसार पंचायत के सरपंच श्री रुप सिंह सिंगोड़ एवं पंचायत के कर्मचारियों द्वारा चाकचौबंद व्यवस्था के साथ समस्त ग्राम वासियों गणमान्यजन, कर्मचारियों, अधिकारियों व प्यारे नौनिहाल हजारों बच्चों में हर्षोउल्लास के साथ झन्डा वंदन सम्पन्न हुआ।
सरपंच व प्राचार्य नौगांवा के द्वारा खेलों मे जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में जगदीश परमार, नितेश सिंगोड़, हितेश बारीया व व्यायाम शिक्षक विजय जोशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
स्काउट गाईड श्री रामसिंह डामर व स्काउट दल को म. प्र. राज्य स्तर पर पुरुस्कृत होने पर सम्मानित किया। सरपंच सिंगोड़ ने खेल का जीवन मे महत्व पर प्रकाश डाला।
शा. उ. मा. वि. नौगांवा में प्राचार्य श्री पालिवाल ने ध्वजारोहण कर बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
प्रभात फेरी नगर भ्रमण कर नारे लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में पून: मिडील स्कूल पहुंची वहा बच्चों को मिठाई वितरण किया गया व विशेष भोजन दिया गया। प्रभात फेरी में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौकी इंचार्ज नौगांवा व समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic,



.jpg)
0 टिप्पणियाँ