जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन में केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
जितेश विश्वकर्मापेटलावद. पर्यावरण संरक्षण अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत थाना पेटलावद में पौधारोपण के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। साथ ही जनसंवाद को संबोधित करते हुए नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को कार्ड वितरित किये। समर कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवीन आपराधिक अधिनियम (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी पेटलावद श्री सौरभ तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु भुरिया, वरिष्ठ नेता हेमंत भट्ट ,पिछड़ा वर्ग जिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष सोनू माण्डोत,मंडल महामंत्री संजय कहार, वरिष्ठ नेता कालूसिंह निनामा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलेश मीणा , दुर्गादास मोटापाला, थाना प्रभारी निरी. प्रदीप वाल्टर, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, थाने के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


.jpg)
0 टिप्पणियाँ