पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न

श्रीराम आचार्य के निर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम

(जितेश विश्वकर्मा)
पेटलावद. गायत्री शक्तिपीठ  पेटलावद पर गायत्री जयंती (गंगा दशहरा) और गुरुदेव पंडित श्रीराम आचार्य के निर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 जून को मंत्रजाप व 16 जून रविवार को पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया। 

उल्लेखनीय है कि 2 जून 1990 में गायत्री जयंती के दिन ही  गुरुदेव श्रीराम शर्मा परम सत्ता में विलीन हो गए थे। आयोजित पांच कुंडिय यज्ञ में रायपुरिया, बनी बोलसा, हमीरगढ़, रूपगढ़, सालुनिया और पेटलावद के बड़ी संख्या में गायत्री परिजन शामिल हुए और अपनी आहुतियां प्रदान की यज्ञ के पश्चात महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में परिजन एकत्रित हुए

Dr.Talera's Multi-speciality Dental Clinic, THANDLA - 079742 82228  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"