महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान(जितेश विश्वकर्मा)
पेटलावद. महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब द्वारा आज दिनांक 08/03/02024 को RISE नगर परिषद पेटलावद में आयोजन किया गया। क्लब द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश जी गामड़, सीएमओ श्रीमती आशाजी भंडारी का सम्मान किया गया। इनके साथ ही नगर परिषद के सभी महिला कर्मचारी का भी साड़ी से सम्मान क्लब द्वारा किया गया। स्वागत भाषण इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मनीषा संजयजी मेहता ने दिया।
इस अवसर पर सीएमओ मैडम ने कहा महिला आज हर काम में आगे है उनके लिए अब कुछ भी असंभव नहीं है। असंभव में ही संभव छुपा है।
ललिताजी गामड़ ने कहा नारी शक्ति को प्रणाम, आज हर क्षेत्र में नारी अपनी योग्यता प्रस्तुत कर रही है। राजनीति हो, सामाजिक हो, आर्थिक हो है क्षेत्र में नारी अपना परचम लहरा रही हैं।
रोटरी AG रवि मेहता ने कहा इनरव्हील बहुत अच्छा काम कर रही है सामाजिक क्षेत्र में बहुत आगे बड़े नित नए सेवा प्रकल्प करे यही शुभकामनाए।
रोटरी अध्यक्ष रोहित कटकानी ने सभी महिलाओं को आज के दिन की शुभकामनाएं दी और कहा नारी तो प्रतिदिन पूजनीय है, वंदनीय है। उनका सम्मान 1 दिन ही नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए।
अनूपजी मेहता, अरुण जी मेहता, संजयजी मेहता, रिंकन बरबेटा, जया मेहता, खुशबू कटकानी ने भी अपने विचार रखे।
इनरव्हील क्लब द्वारा क्लब के लिए योगा क्लास का शुभारंभ भी सीएमओ मैडम एवम नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सभी सदस्य उपस्थित रही।
संचालन क्लब सचिव श्रीमती प्रीति पटवा ने किया। आभार श्रीमती वर्षा अनूपजी मेहता ने माना।
0 टिप्पणियाँ