शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया

एस.डी.ओ.पी. सौरभ व थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल सहित सभी जवानों द्वारा शस्त्रों का पूजन पाठ किया गया

(जितेश विश्वकर्मा)

पेटलावद. पुलिस ने निभाई परम्परा, दशहरे पर विधि -विधान के साथ शस्त्र पूजन किया।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर पुलिस थाना परिसर में एस.डी.ओ.पी. सौरभ व थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल सहित सभी जवानों द्वारा सभी शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया। 

पुलिस के समस्त प्रकार के संसाधनों को एक जगह पर विधिविधान से पूजा कर हवन में आहुति दी गईं। तत्पश्चात् समस्त अधिकारियों के शासकीय वाहनो की पूजा कर दशहरा पर्व पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाए व्यक्त की। शस्त्र पूजा में अधिकारी एवं सभी  कर्मचारी उपस्थित रहे।

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म के विजय का पर्व दशहरा आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू मान्‍यताओं के मुताबिक इस दिन अस्‍त्र-शस्‍त्रों के पूजन का भी विधान है। इसी परंपरा को निभाते हुए पेटलावद पुलिस थाने एवं  सारंगी चौकी में शस्त्रों की और वाहनों की पूजा की गई। इस अवसर पर एसडीओपी सौरभ तोमर, टीआई राजू सिंह बघेल , सारंगी चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह दोहरे, प्रधान आरक्षक भगत सिंह सोलंकी, आरक्षक, अजय सिंह, निकलेश धुर्वे आदि उपस्थिति थे ।

टीआई राजूसिंह बघेल ने पुरे स्टॉफ को दशहरे की शुभकामनायें देते हुए बताया  कि हर बार की तरह इस बार भी शास्‍त्रागार में रखे हथियारों का पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया है। वर्ष में एक बार मौका आता है कि जब हमारे पुलिस के लोग एक साथ अपने शस्त्रों का पूजन करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

". "div"