स्वामी विवेकानंद जयंती पर खेल युवा महोत्सव
थांदला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
थांदला।
थांदला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर थांदला युवा मित्र मंडल थांदला के तत्वाधान में तेरहवा खेल युवा महोत्सव दिनांक 5 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक दशहरा मैदान थांदला पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
आयोजन थांदला युवा मित्र मंडल के संरक्षक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
कलसिंह भाभर एवं खेल संयोजक यशवंत बामनिया के दिशा निर्देशन में थांदला युवा मित्र मंडल द्वारा युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
युवा मित्र मंडल के संजय भाभर एवं अजय सेठिया ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में विगत 12 वर्षों से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समस्त प्रतिभावन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
कल 5 जनवरी को खेल महोत्सव का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं अतिथियों द्वारा किया जावेगा।
इस बार भी बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल कबड्डी, मैराथन दौड़, खो खो, तीरंदाजी, शतरंज, ऊंची कूद लंबी कूद, सूर्य नमस्कार, सौ मीटर दौड़ और पतंग महोत्सव भी मनाया जावेगा।


0 टिप्पणियाँ